बस्ती के साउघाट स्थित ग्राम पंचायत गंधार गांव में सड़कों पर कीचड़ और गंदगी फैल गई है। बम्बू खोदकर सड़क किनारे रखने और आज सुबह से हुई बारिश के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों और स्कूल वैन को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, बम्बू को सड़क किनारे रखने से पहले ही गंदगी थी, लेकिन भोर से शुरू हुई बारिश ने स्थिति को और खराब कर दिया है। सड़कों पर जमा कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इस समस्या से ग्रामीण भी खासे परेशान हैं। उन्हें अपने दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलने में कठिनाई हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।










































