मधुबेनिया में स्कॉर्पियो खेत में गिरी:बारिश से सड़क पर फिसलन, बड़ा हादसा टला; सभी यात्री सुरक्षित

3
Advertisement

गोल्हौरा थाना क्षेत्र के मधुबेनिया गांव में पुल के पास बारिश के कारण एक स्कॉर्पियो सड़क पर फिसलन होने से अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी। इस घटना में वाहन में सवार सभी छह यात्री बाल-बाल बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। यह स्कॉर्पियो खुनियाव ब्लॉक में किसी निजी कार्य के लिए जा रही थी। सड़क पर कीचड़ और फिसलन के कारण ड्राइवर हकीमुल्लाह, जो ग्राम बगुलाहवा के प्रधान प्रतिनिधि भी हैं, गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठे। गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गई। हादसे के तुरंत बाद मधुबेनिया गांव के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और गाड़ी को खेत से निकालने का प्रयास भी किया।
Advertisement