महाराजगंज जिला मुख्यालय पर धरना दिया ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार (टीपीजेपी) ने बुधवार को मुख्यमंत्री और सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें ठगी के शिकार जमाकर्ताओं को तत्काल राहत दिलाने और ‘बड्स एक्ट 2019’ (Banning of Unregulated Deposit Schemes Act, 2019) को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई है। संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने ज्ञापन में बताया कि जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हजारों गरीब और मध्यम वर्गीय लोगों की गाढ़ी कमाई विभिन्न चिटफंड और वित्तीय संस्थाओं द्वारा ठग ली गई है। पीड़ित जमाकर्ता वर्षों से न्याय और अपने धन की वापसी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। संगठन ने मांग की है कि ‘बड्स एक्ट 2019’ के तहत गठित सक्षम प्राधिकारी को निर्देशित किया जाए, ताकि ठगी पीड़ितों के धन की कुर्की कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जा सके। इसके साथ ही, जिला एवं तहसील स्तर पर लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण कर पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की जाए। टीपीजेपी ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो संगठन द्वारा आंदोलनात्मक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता, नंदेश्वर पटेल, संतोष कुमार प्रजापति, अमित यादव, सुभाष चंद्र, शिव प्रताप गोंड, नरसीम मौर्य और रवि शंकर विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं पीड़ित सदस्य उपस्थित रहे।
ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा: Buds Act 2019 के तहत शीघ्र भुगतान की मांग की – Rudhauli Bhawchak(Maharajganj sadar) News