सिद्धार्थनगर में CM योगी का दौरा:कपिलवस्तु महोत्सव में UGC का विरोध

5
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिद्धार्थनगर दौरे के दौरान कपिलवस्तु महोत्सव में बुधवार को भीड़ जुटाने में ब्लॉक कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी। खराब मौसम और सामान्य वर्ग द्वारा यूजीसी बिल के विरोध के कारण लोग कार्यक्रम से दूर रहे। दैनिक भास्कर की टीम ने जोगिया क्षेत्र में पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि सामान्य वर्ग के लोग कार्यक्रम का हिस्सा बनने से बच रहे थे। यूजीसी बिल को लेकर उनमें गहरी नाराजगी थी। कई लोग घरों से निकले भी तो विरोध प्रदर्शन के पर्चे लेकर ज्ञापन सौंपने की कोशिश करते दिखे। कार्यक्रम स्थल पर कई बसें खाली दिखीं, जबकि कुछ बसें रास्ते में खड़ी होकर लोगों का इंतजार करती रहीं। इस विरोध का सीधा असर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भीड़ पर पड़ा। न्याय एक संकल्प के अध्यक्ष रामकृष्ण पांडे ने बिल का विरोध करते हुए कहा कि वे अब तक भाजपा का समर्थन करते आए हैं, लेकिन इस बिल से उनके बच्चों के भविष्य पर असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर रामकृष्ण पांडे के साथ अभिषेक, अजय, सूरज और कई अन्य लोग भी यूजीसी बिल के विरोध में शामिल थे।
Advertisement