मिठौरा में SIR फॉर्म भरने उमड़ी भीड़: निरस्त आवेदनों को पिता के आधार पर सुधारने का मिला मौका – Bhagatar(Nichlaul) News

8
Advertisement

महराजगंज के मिठौरा विकास खंड परिसर में बुधवार को SIR फॉर्म भरने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही ब्लॉक परिसर में लंबी कतारें देखी गईं। यह भीड़ उन आवेदकों की थी जिनके पूर्व में भरे गए SIR फॉर्म किन्हीं कारणों से निरस्त हो गए थे। प्रशासन ने ऐसे पात्रों को एक और अवसर देते हुए दोबारा फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू की है। इस बार की प्रक्रिया में एक अहम बदलाव किया गया है। जिन आवेदकों के डेटा में विसंगतियां थीं, उन्हें पिता के आधार कार्ड के विवरण के आधार पर फॉर्म को अपडेट करने और दोबारा भरने की सुविधा दी जा रही है। इस कदम से उन लोगों को राहत मिली है जिनके आवेदन तकनीकी खामियों के कारण निरस्त हो गए थे। ब्लॉक कर्मियों द्वारा फॉर्म जमा करने और उनके सत्यापन का कार्य जारी है। मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने बताया, “पिछली बार फॉर्म निरस्त होने से हम परेशान थे, लेकिन अब पिता के आधार पर दोबारा आवेदन करने का मौका मिलने से उम्मीद जगी है कि हमें योजना का लाभ मिल सकेगा।”
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में घना कोहरा, ठंड बढ़ी:दिकौली में दृश्यता प्रभावित, गेहूं की फसल को लाभ
Advertisement