बहराइच में यूजीसी एक्ट संशोधन के खिलाफ प्रदर्शन: छात्रों, परिषद ने सरकार से संशोधन वापस लेने की मांग की – Bahraich News

3
Advertisement

बहराइच में बुधवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद और किसान डिग्री कॉलेज के छात्रों ने यूजीसी एक्ट में किए गए नए संशोधनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिला मुख्यालय स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए संशोधन तत्काल वापस लेने की मांग की। छात्र और परिषद के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान, लोगों ने “यूजीसी बिल वापस लो” व सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. त्रिवेदी और अधिवक्ता संघ के बाबूराम तिवारी ने किया। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह लड़ाई छात्रों के भविष्य से जुड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बिल वापस नहीं लिया गया, तो आंदोलन और तेज होगा।
यहां भी पढ़े:  सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाली 35 महिलाओं को प्रमाण पत्र: तेजवापुर के आरसेटी में समारोह, एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी रहीं मुख्य अतिथि - Tejwapur(Bahraich) News
Advertisement