फखरपुर ब्लॉक के गजाधरपुर स्थित शिवमनकामेश्वर मंदिर में बुधवार से पांच दिवसीय महारुद्र यज्ञ और वार्षिकोत्सव मेला शुरू हो गया है। यह इस आयोजन का 49वां वर्ष है, जिसे श्री श्री 1008 महात्मा रामकिशोर दास ब्रह्मलीन द्वारा शुरू किया गया था। आयोजन के पहले दिन मंदिर प्रांगण से एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। महिलाएं अपने हाथों में कलश लेकर पदयात्रा में शामिल हुईं। महंत नान बाबा उर्फ मोरजयध्वज दास के नेतृत्व में यह कलश यात्रा शिवमनकामेश्वर मंदिर से शुरू होकर झिंगरी नदी स्थित गायत्री आश्रम मंदिर तक पहुंची। यहां महिलाओं और पुरुषों ने झिंगरी नदी से जल भरा। आश्रम के पुजारी लाडली प्रसाद वर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ कलशों का शुद्धिकरण किया और जल भरवाया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गायत्री आश्रम के राजमणि त्रिपाठी ने भक्तों और महंतों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरे वातावरण में ऊर्जा का संचार होता रहा, और बैंड-बाजे की धुन पर भक्त जयकारे लगाते रहे। कलश यात्रा के प्रबंधक महंत नान बाबा उर्फ मोरजयध्वज दास ने कलश यात्रियों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया और भक्तों में प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर संत रमाकांत दास, मनोज सिंह, कामता मिश्रा, रामु गौड़, कमलेश, हिर्दय राम गुप्ता, राहुल, राजन सिंह, रिंकू, जगदीश वर्मा, यज्ञाचार्य राजू दास, पुत्ती लाल पाठक, कमलेश वर्मा, रामकेवल कुमार, पंडित वेदप्रकाश पाठक, देवी प्रसाद, हरिद्वार, बाबादीन, शिवकुमार, मूलचंद, करन पाठक, रामसमुझ, अर्जुन, हरिश्चंद्र, बंटी, केके पंडित, राजू प्रधान सहित हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रबंधक नान बाबा ने बताया कि महारुद्र यज्ञ में सुप्रसिद्ध संत, महंत और कलाकार शामिल होंगे। वार्षिकोत्सव को लेकर पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी फूल-पत्तियों से सजाया गया है। मंदिर दरबार की विशेष सजावट की गई है, जहां दूर-दराज से आए भक्त अपनी अर्जी लगा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए थाना अध्यक्ष संजीव चौहान और एसआई वीरेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
शिवमनकामेश्वर मंदिर पर 5 दिवसीय महारुद्र यज्ञ शुरू: फखरपुर में हजारों महिला-पुरुषों भव्य कलश यात्रा में हुए शामिल – Fakharpur(Bahraich) News