महाराजगंज के निचलौल में तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस चौकी बहुआर, सीमा शुल्क नौतनवा और सीमा शुल्क निचलौल की संयुक्त टीम ने कनमिसवा क्षेत्र से 18 हजार किलोग्राम अवैध केला जब्त किया। यह केला नेपाल की ओर ले जाया जा रहा था। कस्टम अधीक्षक भगवान शाह ने बताया कि सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी के निर्देश पर गठित टीम सीमा क्षेत्र में जांच कर रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 7 बजे कनमिसवा के पास नेपाल की तरफ जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोका गया। जांच में तीन भारतीय और छह नेपाली ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर केला लदा हुआ पाया गया। केले की तौल के बाद कुल 18 हजार किलोग्राम मात्रा दर्ज की गई। प्रारंभिक जांच में यह मामला सीमा पार अवैध परिवहन से जुड़ा पाया गया। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी ऐसी संयुक्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी। इस अभियान में सीमा शुल्क निचलौल से अधीक्षक भगवान शाह, निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, हवलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, सुधाकर और ओमप्रकाश यादव शामिल रहे। पुलिस की ओर से चौकी प्रभारी बहुआर भूपेंद्र प्रताप सिंह, कपिल प्रजापति, कांस्टेबल अंकित यादव, आनंद यादव और मनीष यादव मौजूद रहे।
नेपाल सीमा पर 18 हजार किलो केला जब्त: कस्टम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामदगी – Nichlaul News