गौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव:मृतक की पहचान हुई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

8
Advertisement

बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना गौर रेलवे स्टेशन के पूरब स्थित बलुआ समय माता स्थान के पास की बताई जा रही है। राहगीरों ने ट्रैक के बगल शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक की पहचान गनेशपुर निवासी श्रवण यादव के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह मौत किसी दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

यहां भी पढ़े:  गायघाट में दो साल में हुए व्यापक विकास कार्य:नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- नववर्ष में संवरेगी सूरत
Advertisement