बहराइच में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना कुंडासर चौकी क्षेत्र के झिंगरी पुल के पास हुई। मृतक की पहचान बेदौरा निवासी शकील पुत्र रमजान के रूप में हुई है। दुर्घटना के बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायलों में मंझारा तौकली गोडाहीय, थाना कैसरगंज निवासी गुड्डू यादव और उनकी पत्नी शामिल हैं। वे गजाधरपुर में कलश यात्रा से लौट रहे थे। सूचना मिलने पर फखरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को फखरपुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहाँ से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
बहराइच में दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत: राष्ट्रीय मार्ग पर हादसा, दो अन्य गंभीर रूप से घायल – Majha Dariyaburd(Nanpara) News