ग्राम सभा दुधौरा में आयोजित खेल उत्सव के दौरान युवक मंगल दल डिलिया और धरमुपुर ने खेल सामग्री का वितरण किया। संचालक विमल पाण्डेय और संरक्षक चंद्र देव के नेतृत्व में दल के सदस्यों ने खेल मैदान में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस अवसर पर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया गया और उन्हें खेलकूद सामग्री प्रदान की गई। शासन की मंशा के अनुरूप, युवा खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता की भावना के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम संयोजक विमल पाण्डेय ने बताया कि ग्राम सभा में भविष्य में विभाग के सहयोग और दिशा-निर्देशन में कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता, जनसंख्या नियंत्रण और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने जैसे कार्य प्रमुख होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि युवक मंगल दल और महिला मंगल दल की टीमों को अधिक सक्रिय करके लोगों के बीच कार्य किया जाएगा। खेल सामग्री मिलने से ग्राम सभा दुधौरा के युवाओं में उत्साह देखा गया। युवाओं ने खेल के प्रति अपनी समर्पण भावना का प्रदर्शन करते हुए खेल मैदान की स्वच्छता में भी योगदान दिया। संरक्षक चंद्र देव पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजनों और कार्यों से बच्चों में समरसता और सामाजिक विकास की भावना तेजी से विकसित होती है। कार्यक्रम में ग्राम प्रतिनिधि बबलू यादव, फौजी सुरेंद्र उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, राजू चौहान, दयाराम शर्मा, भोला और चंदन गुप्ता उपस्थित रहे। युवक मंगल दल की टीम से योगेंद्र, राजेश, पवन, अमरदीप, हिमांशु, सूरज, पीयूष, मुकेश यादव, आलोक, विकास, चंदन, अर्जुन और अर्पित भी मौजूद थे।





































