अभिनव विद्या मंदिर में यातायात जागरूकता रैली: फरेंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत छात्रों ने किया आयोजन – Bhaiya pharenda(Pharenda) News

7
Advertisement

फरेंदा में बुधवार को अभिनव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, उदितपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, स्वयंसेवकों ने एक यातायात जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने यात्रियों और राहगीरों से मुलाकात कर हेलमेट पहनने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। रैली के दौरान परमात्मा, रामकृपाल, अमजद अली और हरीराम सहित कई ग्रामवासियों से संपर्क कर उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक जयगोविंद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के पश्चात, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में अंकित, रविंद्र, संजय, नेहा, सुमन, कुसुम और रागिनी सहित अनेक छात्र-छात्रा स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Advertisement