श्रावस्ती पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोनवा थाना पुलिस ने रोहित नाग उर्फ सजल को नासिरगंज महादेवा से पकड़ा। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। अभियुक्त रोहित नाग उर्फ सजल माता प्रसाद नाग का पुत्र है और नासिरगंज महादेवा, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती का निवासी है। अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 235/25 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बी.एन.एस और 8/18/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद, विधिक कार्यवाही पूरी कर अभियुक्त को नियमानुसार भिनगा न्यायालय भेजा गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द उत्तम और क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण में अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।





































