मिशन शक्ति टीम ने रठैना में बुधवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। महिला कांस्टेबल किरन यादव ने सरकार की विभिन्न सुरक्षा योजनाओं और हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 181 (वीमेन हेल्पलाइन) और 101 (अग्निशमन सेवा) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल हरेन्द्र यादव, विजय गुप्ता और महिला कांस्टेबल किरन यादव आदि उपस्थित रहे।
महिलाओं को सुरक्षा योजनाओं पर जागरूक किया:रठैना में मिशन शक्ति टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन में टिप्स दिए