
श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र के कैशियर पुरवा दीनामगढ़ गांव में बच्चों के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। 30 वर्षीय राधा, पत्नी उद्धव, इस घटना में घायल हो गई हैं। यह घटना शनिवार तड़के लगभग 3 बजे हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, गांव में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक पक्ष ने महिला राधा के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।









































