श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को रोका गया और उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान में कई बाइक चालकों को निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए। क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं है, बल्कि यह जीवन रक्षा का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं में सिर में चोट लगने से जान जाने का खतरा अधिक रहता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक कम किया जा सकता है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने भी लोगों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमेशा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं। समाजसेवी जाहिद जदरान ने बाइक चालकों से आग्रह करते हुए कहा कि थोड़ी सी लापरवाही पूरे परिवार को संकट में डाल सकती है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से नियमों का पालन करने और दूसरों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह जनहित अभियान समाजसेवी जाहिद जदरान के सहयोग से संभव हो पाया, जिन्होंने हेलमेट उपलब्ध कराए। पुलिस और समाजसेवियों की इस संयुक्त पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। उन्होंने इसे सड़क सुरक्षा की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।
बिना हेलमेट चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित:श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे पर पुलिस का विशेष अभियान