हलुआ में अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी:पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृति में 'अटल स्मृति सम्मेलन' आयोजित

5
Advertisement

रविवार को हलुआ के केडीएस इंटर कॉलेज में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर ‘अटल स्मृति सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि अटल जी के विचार और आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते हैं। उनके सुशासन के सपने को पूरा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि अटल जी की यादें कार्यकर्ताओं के बीच हमेशा जीवित रहेंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जय प्रकाश निषाद, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष संतकबीरनगर जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव और बस्ती के जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा उपस्थित रहे। इनके अतिरिक्त, पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला, गौर प्रमुख जटाशंकर शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष शुक्ला गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष शुक्ला और पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।

Advertisement