भारत-नेपाल सीमा पर केले की तस्करी पकड़ी: चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, एसएसबी और कस्टम की टीम ने कार्रवाई की – Bahuar(Nichlaul) News

5
Advertisement

भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बुधवार को संयुक्त कार्रवाई में चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लदा भारी मात्रा में केला बरामद किया गया। यह कार्रवाई सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और सीमा शुल्क इकाई ने मिलकर की। 22वीं वाहिनी एसएसबी झुलनीपुर समवाय प्रभारी निरीक्षक सर्वेश यादव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या 499 के पास ग्राम सभा कनमिसवा के सिवान में चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां देखी गईं। इन पर केला लदा हुआ था, जिसे नेपाल ले जाने की आशंका थी। सूचना मिलते ही बहुआर चौकी के उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति और समवाय झुलनीपुर प्रभारी सर्वेश यादव अपने हमराहियों के साथ सीमा शुल्क इकाई निचलौल की टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लदा केला मिला, जिसमें एक भारतीय और तीन नेपाली ट्रैक्टर शामिल थे। टीम ने नियमानुसार सुबह 7 बजे केले से लदी इन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया। संयुक्त फर्द तैयार करने के बाद, बरामद केले को आगे की कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क इकाई निचलौल को सौंप दिया गया।
Advertisement