जमुनहा के बीरगंज बाजार स्थित ब्लॉक मुख्यालय के सामने से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CSC) जाने वाली सड़क बदहाल स्थिति में है। हल्की बारिश में ही यह सड़क कीचड़ से भर जाती है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क की इस खराब हालत के कारण स्कूल जाने वाले छात्रों, वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष रूप से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय राहगीरों इमरान अहमद, रामेश्वर प्रसाद और शमीम खान ने बताया कि सड़क पर अत्यधिक फिसलन रहती है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।





































