निचलौल थाना के नए गेट का लोकार्पण: SP सोमेंद्र मीणा ने फीता काटकर किया उद्घाटन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा – Nichlaul News

2
Advertisement

निचलौल थाना परिसर में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एसपी सोमेंद्र मीणा ने नवनिर्मित मुख्य गेट का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण भी किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। लोकार्पण के बाद एसपी सोमेंद्र मीणा ने अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि थाना परिसर की बेहतर संरचना और सुविधाएं पुलिसिंग को मजबूत बनाने में सहायक होती हैं। उन्होंने आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण करने, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर स्वच्छता, अनुशासन और समयबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम का समापन पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के आपसी संवाद और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा, वरिष्ठ उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सहित सकलदीप सिंह, भारत मिश्रा, प्रधान यादव, बृजेश सिंह, विशाल सिंह, मनीष सिंह आदि उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने नवनिर्मित मुख्य गेट के लोकार्पण को थाना की सुरक्षा और पहचान के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया।
यहां भी पढ़े:  इकौना: कजड़वा प्राथमिक विद्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस:हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, अतिथि व शिक्षकों ने बच्चों को किया सम्मानित
Advertisement