एमएलके पीजी कॉलेज बलरामपुर में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में सत्र 2024-25 के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मासिक प्रतियोगिताओं और अंतरसंकाय ‘विविधा’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जे.पी. पाण्डेय, मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह और सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने कहा कि पुरस्कार समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, कड़ी मेहनत और प्रतिभा को मान्यता देना है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों को प्रेरित करने, उनका मनोबल बढ़ाने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बताया। मुख्य नियंता प्रो. वीणा सिंह और सांस्कृतिक निदेशक प्रो. रेखा विश्वकर्मा ने भी सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंतरसंकाय प्रतियोगिता में एकल गायन के लिए विज्ञान संकाय को प्रथम, बीएड को द्वितीय और कला संकाय को तृतीय पुरस्कार मिला। समूह गायन में कला संकाय प्रथम, विज्ञान संकाय द्वितीय और वाणिज्य संकाय तृतीय स्थान पर रहा। एकल नृत्य (छात्रा वर्ग) में कला संकाय प्रथम, बीएड द्वितीय और विज्ञान संकाय तृतीय रहा, जबकि छात्र वर्ग में वाणिज्य संकाय को प्रथम, कला संकाय को द्वितीय और बीएड को तृतीय पुरस्कार दिया गया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में कला संकाय प्रथम, बीएड द्वितीय और विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा। इसके अतिरिक्त, मासिक प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों और विशिष्ट छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान और डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रो. अरविंद द्विवेदी, प्रो. एस.पी. मिश्र, प्रो. अशोक कुमार, डॉ. एस.के. त्रिपाठी, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. सद्गुरु प्रकाश, डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. लवकुश पाण्डेय, डॉ. अवनीन्द्र दीक्षित, डॉ. स्वदेश भट्ट, डॉ. बी.एल. गुप्त, राहुल कुमार, कृतिका तिवारी, श्रीनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बलरामपुर के कॉलेज में पुरस्कार समारोह आयोजित:छात्रों को सांस्कृतिक और मासिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान