बहराइच में नवनिर्मित सड़क बारिश में उखड़ी, VIDEO: नाराज ग्रामीणों ने उधेड़ा खराब क्वालिटी का डामर, ठेकेदार पर FIR दर्ज – Mihinpurwa(Bahraich) News

5
Advertisement

मिहिपुरवा विकास खंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर से मधवापुर (अशोक लाट तक) बन रही पक्की सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद उखड़ने लगी है। सड़क की ऊपरी परत टूटकर बिखरने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। इस बदहाल सड़क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नई बनी सड़क को जगह-जगह से उखड़ते हुए देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। उनका कहना है कि ठेकेदार ने गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करते हुए जल्दबाजी में काम पूरा किया। यह मार्ग ग्रामीणों के लिए एक मुख्य संपर्क सड़क है, जिसका उपयोग किसान, छात्र और आम नागरिक रोजाना करते हैं। सड़क के उखड़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का विरोध किया और संबंधित अधिकारियों से जांच की मांग की। इस मामले में जेई आशीष गौरव ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है और जांच जारी है।
Advertisement