श्रावस्ती जिले के इकौना विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा रामपुर में भारी जलभराव के कारण मुख्य संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर पटेल का यह रास्ता गांव का सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान ईमानदार को अवगत कराया था। प्रधान ने जल्द ही सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद, मायाराम वर्मा, संतोष कुमार विश्वकर्मा, प्रभु नाथ पाण्डेय सहित कई स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और श्रावस्ती जिलाधिकारी अश्वनी कुमार को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने अपनी समस्या विस्तार से बताते हुए मदद की गुहार लगाई है।
जलभराव से मुख्य संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त:श्रावस्ती के रामपुर में आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शिकायत
Advertisement
Advertisement











































