Advertisement
हरैया सतघरवा के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय फटवा में अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति और उनके होमवर्क में अभिभावकों के सहयोग पर जोर दिया गया। प्रधानाध्यापक प्रहलाद कुमार ने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि बच्चों के नियमित विद्यालय आने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर होता है। सहायक अध्यापक प्रेमचंद ने कहा कि अभिभावकों को विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ उनका होमवर्क पूरा कराने में भी सहयोग करना चाहिए। इससे विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सकेगा। सहायक अध्यापक उमेश कुमार ने गोष्ठी में उपस्थित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान रवि यादव, शिक्षामित्र नीलम शुक्ला, नीलम गुप्ता और माधुरी देवी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।





































