श्यामदेउरवा गांव में सफाई अभियान शुरू: दैनिक भास्कर की खबर के बाद, रोस्टर लगाकर काम जारी – Shyam Deurawa(Maharajganj sadar) News

4
Advertisement

परतावल ब्लॉक के श्यामदेउरवा गांव में सफाई अभियान शुरू हो गया है। दैनिक भास्कर द्वारा 22 जनवरी को प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आया। गांव में पिछले चार महीनों से सफाईकर्मी की तैनाती न होने के कारण गंदगी की गंभीर समस्या थी। गांव की नालियां जाम हो गई थीं और कीचड़ सड़कों पर फैल गया था। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गुरुवार सुबह से ही गांव में दर्जनों सफाई कर्मचारियों द्वारा साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। सचिव जितेंद्र मद्देशिया ने बताया कि गांव में रोस्टर लगाकर यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है। तस्वीरें देखिए…
Advertisement