टेंगनहिया मानकोट में पुरानी बदहाल सड़क का निर्माण शुरू:PWD द्वारा निर्माण कार्य जारी, ग्रामीण खुश

4
Advertisement

जनपद बलरामपुर के ग्राम पंचायत टेंगनहिया मानकोट में लगभग 20 वर्ष पूर्व निर्मित सड़क, जो लंबे समय से बदहाल अवस्था में थी, अब ग्रामीणों के लिए राहत का कारण बन रही है। इस सड़क पर चलना-फिरना बेहद कठिन हो गया था, जिससे स्थानीय लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। यह महत्वपूर्ण मार्ग मस्जिद से मदरसा होते हुए कोड़री घाट संपर्क मार्ग को जोड़ता है, जिसका क्षेत्रीय दृष्टि से विशेष महत्व है। ग्रामीणों के निरंतर प्रयास और संघर्ष के बाद अब लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा इस सड़क का आरसीसी (RCC) निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य को साकार कराने में मो. सलमान और नफीस खान की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने लगातार प्रयास कर अधिकारियों तक ग्रामीणों की समस्या पहुँचाई। सड़क निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। पारस नाथ यादव, लाल जी, नजीर, अकरम और हाफिज हसमुल्ला सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक अहम कदम बताया। ग्रामीणों का कहना है कि आरसीसी सड़क बनने से अब आवागमन सुगम होगा, बच्चों को स्कूल जाने में सुविधा मिलेगी, नमाजी को मस्जिद जाने मे सुविधा मिलेगी,और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।
यहां भी पढ़े:  बलरामपुर डीएम ने नगर निकायों की बैठक ली:जनसुविधाओं के उन्नयन और सौंदर्यीकरण पर दिए निर्देश
Advertisement