बलरामपुर जिले के उतरौला नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 11 में स्वच्छ भारत मिशन की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। कई दिनों से नालियों की सफाई न होने और कूड़े के ढेर जमा होने से स्थानीय निवासी गंभीर रूप से परेशान हैं। मोनी दास बाबा मंदिर के पास कूड़े का बड़ा ढेर लगा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। भीषण दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है।स्थानीय निवासी वेदव्रत गिरी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार सफाई निरीक्षक से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। श्याम जायसवाल ने कहा कि नगर में स्वच्छता का कार्य केवल कागजों तक ही सीमित रह गया है।एक अन्य नागरिक बब्बन श्रीवास्तव के अनुसार, जब मंदिर के बगल के क्षेत्र की यह स्थिति है, तो अन्य इलाकों की स्वच्छता व्यवस्था और भी खराब होने की आशंका है। राकेश पांडेय और ध्रुव ने भी पुष्टि की कि वार्ड में कई दिनों से सफाई नहीं हुई है, जिससे क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल सफाई कराने और सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन रखवाने की मांग की है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजमणि वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जल्द ही सफाई करवाई जाएगी।
उतरौला वार्ड 11 में गंदगी से लोग परेशान:नाली-कूड़े के ढेर, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं