बहराइच के नानपारा कोतवाली क्षेत्र के अनवर नगर मौजा में गुरुवार सुबह एक बोरी के अंदर गौवंश का सिर बंधा हुआ मिला। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया है। सुबह अपनी नित्यक्रिया के लिए जा रहीं गांव की मीना, श्रीमती और अन्य महिलाओं ने सरैया निवासी फेरन के खेत में एक अज्ञात बोरी पड़ी देखी। जिज्ञासावश जब उन्होंने बोरी खोली, तो उसके अंदर गौवंश का सिर पाया। गौवंश मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण फेरन के खेत में जमा हो गए। सूचना पाकर गुरगुट्टा चौकी प्रभारी सुरपति त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जानकारी ली और बोरी को कब्जे में लेकर पशु चिकित्सालय नानपारा पहुंचाया। पशु चिकित्सक डॉ. हरीश चंद्र ने गौवंश का परीक्षण किया और उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया, ताकि उसे दफनाया जा सके। वरिष्ठ उप निरीक्षक शशि प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले ग्राम केशवापुर में भी इसी तरह बोरी के अंदर गौवंश मिला था, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे गौवंश की हत्या करने वालों के हौसले बुलंद हुए हैं।
नानपारा में बोरी में मिला गौवंश का सिर: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज करेगी – Nanpara Dehati(Nanpara) News