बहराइच में सड़क मरम्मत कार्य में अनियमितता के मामले में ठेकेदार विनीत दीक्षित को ब्लैकलिस्ट कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला मिहींपुरवा की गंगापुर मंडी से अमृतलाल कांटा गूढ़ चौराहे से सुजौली तक 2.50 किलोमीटर लंबी सड़क के मरम्मत कार्य से संबंधित है, जिसकी लागत 67.59 लाख रुपये (जीएसटी रहित) थी। यह कार्य मंडी परिषद निर्माण खंड गोंडा (देवीपाटन) द्वारा अनुबंध संख्या-524 दिनांक 02 जनवरी 2026 के तहत कराया जा रहा था। मरम्मत कार्य की खराब गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया था। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कार्यदायी विभाग के मुख्य अभियंता ग्रेड-2 गिरधारी लाल से स्थलीय जांच कराई। मुख्य अभियंता ने बताया कि स्वीकृत आगणन के अनुसार, 2500 मीटर लंबी और 3.00 मीटर चौड़ी सड़क पर 7.50 सेंटीमीटर कॉम्पैक्टेड मोटाई में 22.4 से 53 एमएम साइज के स्टोन बैलास्ट और स्टोन डस्ट का उपयोग करते हुए जी-3 का एक कोट लगाना था। इसके ऊपर 2.00 सेंटीमीटर कॉम्पैक्टेड मोटाई में सीलकोट सहित प्रीमिक्स कारपेट (लेपन) सतह का कार्य किया जाना था। मुख्य अभियंता द्वारा की गई स्थलीय जांच में पाया गया कि पूरी लंबाई और चौड़ाई में पत्थर की परत नहीं डाली गई थी। केवल गड्ढों में पत्थर और डस्ट डाली गई थी, और कहीं-कहीं पर पुराना खडंजा दिख रहा था जिस पर पत्थर डाला गया था। मुख्य अभियंता की जांच रिपोर्ट से स्पष्ट हुआ कि फर्म/ठेकेदार द्वारा मानक विहीन कार्य कराकर अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया गया है। अनुबंध की शर्तों का पालन न करने के कारण, पंजीकरण नियमावली के नियम-15 और 19 के तहत मंडी परिषद में ‘अ’ श्रेणी में पंजीकृत ठेकेदार विनीत दीक्षित (निवासी टीचर्स कॉलोनी मिहींपुरवा, बहराइच) के पंजीकरण संख्या-1027 को तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उन्हें काली सूची में डाल दिया गया है। इसके साथ ही, अवर अभियंता दिनेश कुमार वर्मा द्वारा थाना मूर्तिहा में संबंधित धाराओं के तहत ठेकेदार विनीत दीक्षित के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) भी दर्ज कराई गई है।
बहराइच में हाथ से सड़क उखड़ने का मामला: ठेकेदार ब्लैकलिस्टेड, एफआईआर दर्ज; 67.59 लाख का था प्रोजेक्ट – Bahraich News