नाबालिग के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, लड़की बरामद:सिद्धार्थनगर पुलिस ने एक सप्ताह पुराने मामले में की कार्रवाई

1
Advertisement

सिद्धार्थनगर पुलिस को एक सप्ताह पहले हुए नाबालिग के अपहरण के मामले में बड़ी सफलता मिली है। कठेला समयमाता थाना पुलिस ने गुरुवार को अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश पर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभय सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह गिरफ्तारी की। अभियुक्त को 29 जनवरी 2026 को ग्राम सौरहवा ग्रांट से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-06/2026 धारा 137(2)/87/65(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान इरशाद पुत्र छेदी, निवासी सौरहवा ग्रांट, टोला धुन्नीजोत, थाना कठेला समयमाता, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आनंद कुमार और कांस्टेबल शुभम सिंह शामिल थे।
यहां भी पढ़े:  मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक: बहराइच में सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई - Risia(Bahraich) News
Advertisement