जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 7 शिकायतें:कलेक्ट्रेट में भूमि विवाद सहित अन्य मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश

4
Advertisement

जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान भूमि कब्जा और पारिवारिक विवाद सहित कुल सात शिकायतें सामने आईं। जिलाधिकारी ने फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही फोन कर समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। डीएम ने सभी शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण पर जोर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की संतुष्टि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यहां भी पढ़े:  इंद्रजीत चौधरी फरेंदा सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए: भाजपा नेता आशीष गुप्ता समेत कई ने दी बधाई - Barat Garha(Pharenda) News
Advertisement