खुनियांव ब्लॉक में एसआईआर नोटिस प्रक्रिया:बड़ी संख्या में फॉर्मों का निस्तारण,

6
Advertisement

खुनियांव ब्लॉक में गुरुवार को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) नोटिस प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में लोगों के फॉर्मों का निस्तारण किया गया। इटवा विधानसभा क्षेत्र 305 के अंतर्गत खुनियाँव ब्लॉक सभागार में आयोजित इस प्रक्रिया में नोटिस से संबंधित जानकारी प्राप्त करने और उनके निस्तारण के लिए लोग एसआईआर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान खुनियाँव ब्लॉक सभागार में निर्धारित व्यवस्था के अनुसार विभिन्न ग्रामों से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई हुई। अधिकारियों ने अलग-अलग टेबलों पर फॉर्मों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) राघवेंद्र शाही ने टेबल नंबर 1 पर ग्राम दरसनया से संबंधित कुल 110 प्रकरणों का निस्तारण किया। वहीं, टेबल नंबर 2 पर उपनिबंधक एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर वरुण सिंह ने ग्राम करही खास के 22, ग्राम भटगवां के 36 और ग्राम महुआखुर्द से संबंधित 8 फॉर्मों का निस्तारण किया।एसआईआर कार्यालय पहुंचे लोगों ने अधिकारियों से अपने नोटिसों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने प्रकरणों का समाधान कराया। प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों ने नियमों के अनुरूप कार्य करते हुए लोगों को संतोषजनक जानकारी प्रदान की।प्रशासन ने एसआईआर नोटिस प्रक्रिया को सुचारु और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने का प्रयास किया, ताकि पात्र मतदाताओं की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
यहां भी पढ़े:  सिद्धार्थनगर के युवक की मुंबई में मौत:लिफ्ट गिरने से हुआ हादसा, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Advertisement