परतावल ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोटवा में अनियमितता के आरोप में कोटेदार जुगल किशोर को निलंबित कर दिया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी महराजगंज की जांच में ई-पास मशीन में अंगूठा लगवाने के बावजूद लाभार्थियों को राशन न देने की पुष्टि हुई। करीब 30 अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने लिखित बयान देकर बताया था कि उनसे अंगूठा लगवा लिया गया था, लेकिन राशन नहीं दिया गया। इनमें राजी, नजमा खातून, नूरजहां, असगरी, जमीरुन, निशा, नसीमा, सितारा, आशिया, शबनम, अशर्फी, स्नेहा और हाजरा जैसे लाभार्थी शामिल हैं। ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद 24 जनवरी 2026 को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने मौके पर जांच की। जांच के दौरान कोटेदार से दो माह का स्टॉक रजिस्टर मांगा गया। कोटेदार ने लगभग एक दर्जन लोगों के नोटरी शपथ पत्र प्रस्तुत किए, लेकिन 18 लाभार्थियों के शपथ पत्र वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपों की पुष्टि होने और जांच आख्या के आधार पर कोटेदार का कोटा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक परतावल ब्रजेश पाण्डेय ने बताया कि अब ग्राम पंचायत कोटवा के सभी लाभार्थी ग्राम पंचायत पिपरिया के कोटेदार राजेंद्र सोनी से राशन प्राप्त कर सकेंगे। शेष कार्यवाही जारी है।
परतावल में अंगूठा लगवाकर राशन न देने पर कोटेदार सस्पेंड: जांच में अनियमितता की पुष्टि, 30 ग्रामीणों ने की थी शिकायत – Partawal(Maharajganj) News