मिहींपुरवा बस स्टैंड पर अज्ञात शव मिला: इलाके में हड़कंप, पहचान के प्रयास जारी – Mihinpurwa(Bahraich) News

3
Advertisement

बहराइच के मिहींपुरवा स्थित पूर्वी बस स्टैंड पर गुरुवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शाम करीब 7:30 पर मोतीपुर थाना प्रभारी आनंद चौरसिया पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस को शव की तलाशी के दौरान उसके पास से एक जन्म प्रमाण पत्र मिला है। इस प्रमाण पत्र के आधार पर मृतक की पहचान स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
Advertisement