श्रावस्ती में दो पक्षों में विवाद:शराब के नशे में गाली-गलौज का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

6
Advertisement

श्रावस्ती जिले के नासिरगंज स्थित नवनपुरवा-महादेवा गांव में दो पक्षों के बीच गाली-गलौज और विवाद हो गया। इस मामले में एक पक्ष ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिंगल पुत्र रामफेरन ने नासिरगंज पुलिस चौकी में एक प्रार्थना पत्र दिया है। पिंगल के अनुसार, उनके पड़ोसी रिंकू पुत्र उद्दन ने शराब के नशे में गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जब उसे रोका गया, तो उसने हाथापाई भी की। स्थानीय पुलिस चौकी ने इस मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

Advertisement