मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मार्क ड्रिल: बहराइच में छात्र-छात्राओं ने नामांकन किया, प्रचार और गुप्त मतदान में लिया भाग – Risia kasba(Bahraich sadar) News

7
Advertisement

बहराइच के रिसिया स्थित ग्लोबल स्कूल ऑफ लर्निंग में भावी पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों और विधायी प्रक्रियाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से एक मॉडल लोकसभा सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग के छात्रों ने सांसद की भूमिका निभाते हुए सदन की कार्रवाई का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी करुणाकर सिंह और एसआई बिहारी लाल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मॉडल लोकसभा चुनाव के तहत छात्रों को तीन मुख्य पक्षों में विभाजित किया गया था: सत्ता पक्ष, विपक्ष और निर्दलीय मोर्चा। सत्ता पक्ष ने संविधान (संशोधन) विधेयक और महिला विधायी विधेयक पेश किया, जिसमें केंद्र, राज्यसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रस्ताव था। विपक्ष ने समान नागरिक संहिता विधेयक प्रस्तुत किया, जबकि निर्दलीय मोर्चे ने यूनिवर्सल हेल्थ केयर कवरेज बिल पेश किया। इस बिल में प्रत्येक नागरिक को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज देने का प्रावधान था। सदन में तीनों दलों के बीच बहस, प्रश्नकाल और मीडिया सत्र का आयोजन किया गया। मतदान के दौरान, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधेयक बहुमत न मिलने के कारण पारित नहीं हो सके। हालांकि, निर्दलीय मोर्चे के यूनिवर्सल हेल्थ केयर कवरेज बिल को सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों का समर्थन मिला और वह सर्वसम्मति से पारित हो गया। इस कार्यक्रम में शिवम टंडन ने मुख्य चुनाव आयुक्त की भूमिका निभाई और बताया कि सत्र शांतिपूर्ण और संसदीय मर्यादा के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम झा ने छात्रों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम भविष्य में मतदाताओं में जागरूकता पैदा करेंगे। कार्यक्रम के अंत में वसीम शेरवानी ने निर्वाचित छात्र सांसदों को प्रमाण पत्र वितरित किए
यहां भी पढ़े:  विश्वामित्र धाम में अमावस्या पर लगा मेला: विशेश्वरगंज में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ - Puraina(Payagpur) News
Advertisement