बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक 10 वर्षीय बालक पर लगे आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से कुल पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल अमृत लाल पुत्र कल्लू ने बताया कि 26 जनवरी को लायक राम और उनके साथियों ने उनके बेटे पर अपनी चाची के साथ गलत नीयत रखने का आरोप लगाया था। इस दौरान गाली-गलौज भी हुई। अमृत लाल के अनुसार, उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार सुबह करीब 11 बजे लायक राम और उनके पिता किशोरी ने एकजुट होकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में अमृत लाल, उनके दो बेटे और उनकी पत्नी घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के लायक राम ने दावा किया है कि हमला अमृत लाल के पक्ष ने किया था। इस हमले में उन्हें और उनके पिता किशोरी को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर ले जाया गया, जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बहराइच में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच घायल: 10 वर्षीय बालक पर आरोप के बाद पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप – Shivpur(Bahraich) News