परसेंडी में शराब ठेके के विरोध में नारी संघ: सीओ कैसरगंज को ज्ञापन सौंपा; कहा- स्कूल के पास ठेके से लोगों को समस्या – Majha Dariyaburd(Nanpara) News

3
Advertisement

परसेंडी चौराहा स्थित शराब ठेके के विरोध में दुर्गा नारी संघ ने 29 जनवरी को सीओ कैसरगंज डी.के. श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। संघ ने ठेके से उत्पन्न हो रही सामाजिक समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। नारी संघ ने बताया कि परसेंडी में चौधरीपूर्व के निकट प्राइमरी, जूनियर और राजकीय हाईस्कूल विद्यालय संचालित हैं। शराब का ठेका इन विद्यालयों से कुछ ही दूरी पर स्थित है। विद्यालय परिसर में मुख्य द्वार न होने के कारण रात के समय असामाजिक तत्व वहां एकत्र होकर शराब पीते हैं और बोतलें फेंककर चले जाते हैं। इस स्थिति से समाज और स्कूली बच्चों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। दिन के समय भी शराब पीने के बाद कुछ लोगों द्वारा बच्चों के साथ छेड़छाड़ का प्रयास किया जाता है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। दुर्गा नारी संघ ने इस गंभीर समस्या पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी डी.के. श्रीवास्तव ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक और संबंधित विभाग डीआईओएस को पत्र अग्रसारित किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने संबंधित थाने को क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्राधिकारी ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है।
यहां भी पढ़े:  भारत भारी में खुले ट्रांसफार्मर से ग्रामीणों में चिंता:झुका बिजली खंभा बना राहगीरों के लिए खतरा, विभाग ने दिया आश्वासन
Advertisement