जनक्रांति आईटीआई में कैंपस सिलेक्शन:उतरौला में 31 जनवरी को डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड करेगा आयोजन

4
Advertisement

उतरौला स्थित जनक्रांति प्राइवेट आईटीआई, जोगीवीर में छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्थान में 31 जनवरी 2026 (शनिवार) को कैंपस सिलेक्शन का आयोजन किया जाएगा। यह चयन प्रक्रिया डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से होगी, जिसमें देश की प्रतिष्ठित औद्योगिक कंपनियां यूएनओ मिंडा ईवी सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड, गैब्रियल इंडिया लिमिटेड एवं एचएमसी एमएम ऑटो प्राइवेट लिमिटेड प्रतिभाग करेंगी। कैंपस चयन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को नौकरी के साथ डिप्लोमा का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इस प्रक्रिया में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं। संस्थान प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। यह जानकारी प्रधानाचार्य दीपक गुप्ता द्वारा दी गई।
Advertisement