सिद्धार्थनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक युवक के अपहरण की झूठी सूचना का खुलासा किया है। युवक ने पैसों के लालच में अपने ही अपहरण की कहानी गढ़ी और परिजनों से 6 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। यह मामला 28 जनवरी 2026 को त्रिलोकपुर थाने में सामने आया। परिजनों को अज्ञात व्यक्ति द्वारा युवक के अपहरण की सूचना दी गई, जिसमें 6 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई और पैसे न देने पर हत्या की धमकी भी दी गई थी। इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 11/2026 धारा 140(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने तत्काल थाना त्रिलोकपुर और सर्विलांस की एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर युवक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में युवक ने स्वीकार किया कि उसने स्वयं ही अपने अपहरण की झूठी सूचना दी थी और पैसों का इंतजाम करने के उद्देश्य से परिजनों से फिरौती मांगी थी। बरामद किए गए युवक की पहचान अमन मिश्रा पुत्र विद्या प्रसाद, निवासी ग्राम कठौतियाराम, थाना त्रिलोकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई है। इस टीम में उपनिरीक्षक हरेन्द्र चौहान (प्रभारी सर्विलांस सेल), उपनिरीक्षक गणेश कुमार (थाना त्रिलोकपुर) और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
युवक ने खुद के अपहरण की झूठी सूचना दी:पैसे के लालच में परिजनों से मांगी 6 लाख की फिरौती, गिरफ्तार