भवानीगंज कस्बे में गुरुवार को ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत एक बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। सम्मेलन में महिला कांस्टेबल किरन यादव ने सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 181 वीमेन हेल्पलाइन और 101 अग्निशमन सेवा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल हरेंद्र यादव और महिला कांस्टेबल किरन यादव आदि उपस्थित रहे।
भवानीगंज में बहू-बेटी सम्मेलन आयोजित:महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी