इटवा स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजनाके तहत शुक्रवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया इकाई और स्वामी विवेकानंद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी शहीद दिवस पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। महात्मा गांधी के बलिदान की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण, कर्मचारी, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवन पाण्डेय ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सत्य, अहिंसा, सादगी और मानवता के मार्ग पर चलकर गांधीजी ने न केवल भारत को स्वतंत्रता दिलाई, बल्कि पूरे विश्व को शांति और नैतिकता का संदेश भी दिया। डॉ. पाण्डेय ने उनके विचारों को आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने गांधीजी के आदर्शों पर आधारित अपने विचार प्रस्तुत किए और उनके जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पाण्डेय ने युवाओं से आह्वान किया कि वे गांधीजी के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। यह आयोजन महात्मा गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ सभी उपस्थितजनों को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देने वाला सिद्ध हुआ।
महात्मा गांधी शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित:इटवा के डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम