श्रावस्ती के नो मैन्स लैंड में लगा शिविर:गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों का निशुल्क इलाज

2
Advertisement

श्रावस्ती के नो मैन्स लैंड क्षेत्र में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में कुपोषित बच्चों (शून्य से 5 वर्ष तक) और गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की जा रही है, साथ ही दवाएं भी वितरित की जा रही हैं। शिविर में बच्चों का वजन करके उन्हें आवश्यक दवाएं दी जा रही हैं। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और उनकी विस्तृत जांच की जा रही है। यह निशुल्क जांच और दवा वितरण काला फाटा स्वास्थ्य चौकी के अंतर्गत किया जा रहा है। इस कार्य में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी आरती प्रीति श्रीवास्तव और डॉक्टर अशरफ शामिल हैं। पूरे शिविर का संचालन और निगरानी नरैनापुर गांव पालिका के किसान महासंघ के अध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ शिवाजी की देखरेख में संपन्न हो रहा है।

Advertisement