सिसवा में शिक्षा चौपाल आयोजित: विद्यालयों को निपुण बनाने की रणनीति पर हुई चर्चा – Siswa(Maharajganj) News

3
Advertisement

सिसवा विकास खंड के बड़हरा महंथ संकुल अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा दुबे के प्रांगण में शुक्रवार को शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ ए आर पी अरविन्द जायसवाल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन अर्चन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विद्यालय की छात्राओं करिश्मा, सृष्टि, शिवानी, अनुराधा और अर्चना ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। रिमझिम, कल्पना, काजल, सलोनी, गुंजा और करीना ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। शुभांगी और नित्या ने ‘बेटी हूं मैं बेटी’ कार्यक्रम के माध्यम से एक नृत्य प्रस्तुत किया। शिक्षक संकुल अजय तिवारी ने डीबीटी पर अपनी बात रखी। संकुल पुरंजय राय ने बेसिक शिक्षा के डिजिटलीकरण की दिशा में बढ़ते कदमों पर प्रकाश डाला। संकुल शिक्षक हौशला चौरसिया ने कायाकल्प मिशन पर विस्तार से जानकारी दी। अंत में मुख्य अतिथि अरविंद जायसवाल ने निपुण भारत मिशन पर अपने विचार रखे और विद्यालय को निपुण बनाने की रणनीति पर शिक्षकों से संवाद किया। चौपाल में निपुण गीत पर करिश्मा, सृष्टि, लक्ष्मीना और कृति की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की सहायक अध्यापिका मोनीता यादव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ. सतीश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पुरंजय राय, सुनील कुमार, मिथिलेश पाल, कंचन यादव, हौशला चौरसिया, हरिकेश, आशुतोष पटेल, अजय तिवारी, सूर्य नारायण, विश्वजीत, राजकुमार, रामाशीष, अशोक सहित संकुल के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे। संकुल के सभी विद्यालयों के निपुण बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया।
यहां भी पढ़े:  राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता सांची प्रयागराज में देंगी नृत्य प्रस्तुति: सिसवा की बच्ची को संस्कृति विभाग ने माघ मेले में प्रस्तुति के लिए किया आमंत्रित - Siswa(Maharajganj) News
Advertisement