डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया और मतदाताओं को जागरूक किया। यह अभियान पात्र मतदाताओं के नाम सही ढंग से सूची में दर्ज कराने के लिए चलाया जा रहा है। एसआईआर के तहत चल रहे इस अभियान में प्रशासनिक प्रक्रिया लगातार जारी है। मैपिंग से छूटे मतदाताओं को जारी नोटिसों के निस्तारण के लिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सुनवाई की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र के लगभग 20 केंद्रों पर साक्ष्य एवं आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर यह प्रक्रिया चल रही है। पूर्व विधायक सिंह ने मिठवल मंडल के बूथ संख्या 432, 433, 434, 388 और 389 का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों से मतदान सूची से संबंधित प्राप्त नोटिसों का समय पर जवाब देने का आग्रह किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने-अपने बूथ अध्यक्ष और बीएलओ-02 से संपर्क करने का विनम्र अनुरोध किया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उनका नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज रहे और वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
डुमरियागंज में पूर्व विधायक ने बूथों का निरीक्षण किया:मतदाता सूची शुद्धिकरण अभियान पर मतदाताओं से की अपील