गोरखपुर ने सिद्धार्थनगर को 27 रनों से हराकर गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन 4 के फाइनल में जगह बनाई। सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस मुकाबले में सिद्धार्थनगर के कप्तान पन्नू सरोज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोरखपुर ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 231 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संदीप मित्तल ने शानदार 94 रन बनाए, जबकि विवेक सिंह ने 44, राहुल सिंह ने नाबाद 27 और करण यादव ने 26 रनों का योगदान दिया। सिद्धार्थनगर की तरफ से हर्ष उपाध्याय ने तीन विकेट लिए। वत्सल सिंह और पन्नू सरोज को एक-एक सफलता मिली। 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिद्धार्थनगर की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। मिलन यादव ने सर्वाधिक 57 रन बनाए। प्रेम साहनी ने 30, अमन अली ने 26, हर्ष उपाध्याय ने 27 और यश मिश्रा ने 13 रनों का योगदान दिया। गोरखपुर के लिए संदीप मित्तल और अमन पासवान ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अनुराग यादव को एक विकेट मिला। इस मैच में गोरखपुर के संदीप मित्तल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री उपेंद्र प्रताप सिंह और नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्री गोविंद माधव थे। राहुल सिंह और सतेंद्र सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई, जबकि विशाल यादव और विशाल मौर्य स्कोरर थे। अनवर सिद्दीकी ने कमेंट्री की और अजय कुमार ने लाइव टेलीकास्ट किया। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री उमेश प्रताप सिंह, श्री श्याम सुंदर चौधरी, नगर पंचायत शोहरतगढ़ के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रवि अग्रवाल, श्री विनय प्रताप सिंह, श्री मनीष श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी, श्री विपिन त्रिपाठी, राजेश उपाध्याय, बेचन प्रसाद और केशव राम यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता:गोरखपुर ने सिद्धार्थनगर को 27 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह