अधीनपुर में विधायक ने मतदाता सूची की समीक्षा की:नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरवाए, कार्यकर्ताओं की सराहना

0
4

आज दिनांक 30 जनवरी दिन शुक्रवार सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा ने रेहरा मंडल के ग्राम पंचायत अधीनपुर में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित प्रपत्रों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। यह समीक्षा बूथ संख्या 333, 334 और 335 पर की गई। इस दौरान, नए मतदाताओं के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए और उन्हें सफलतापूर्वक जमा कराया गया। विधायक वर्मा ने इस अभियान को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ताओं और जागरूक मतदाताओं के उत्साह एवं सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर उतरौला विधानसभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा महेंद्र पांडेय, भाजपा नेता विकास गुप्ता सहित कई सम्मानित क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन 2