विज्ञापन
बृजमनगंज के आंगनबाड़ी केंद्र में शुक्रवार को एसआईआर (SIR) नोटिसों के निस्तारण हेतु एक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। शिविर के दौरान, उपस्थित अधिकारियों ने नोटिस धारकों के वैध दस्तावेजों का निरीक्षण किया। उन्होंने नोटिसों से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच कर संबंधित व्यक्तियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही अन्य लोगों को नोटिसों के निस्तारण सही कराने की अपील की। इस अवसर पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी क्षमा त्रिपाठी, सहायक किरन, चंद्रकांती पटवा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजू त्रिपाठी और कनिष्ठ लिपिक रबी कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।







































