‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन: बच्चों की शैक्षिक दक्षता परखी, विशेश्वरगंज में कार्यक्रम संपन्न – Kanchhar(Payagpur) News

11
Advertisement

विशेश्वरगंज कंछर के ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ विकास खंड स्तरीय उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खण्ड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार मिश्रा और बाल विकास परियोजना अधिकारी दीपा गुप्ता के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। इस उत्सव में प्रत्येक न्याय पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों से 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बाल वाटिका के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता, सार्वभौमिक विकास और बौद्धिक स्तर का आकलन करना था। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय एवं आंगनवाड़ी से आई बच्चियों में माही, चांदनी, अंश और अंशिका सहित कई बच्चों ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का भी प्रदर्शन किया, जिसका उद्देश्य बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना था। कार्यक्रम में शिक्षिका महिमा सिंह, दिव्या शर्मा, पूनम चौधरी, सुरभि पांडे, प्रभुता अवस्थी, निहारिका दीक्षित, शरद शुक्ला, राजीव तिवारी, राहुल पांडे, अशोक त्रिपाठी, कमलेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार, राजकुमार गिरि, रुचिरा पाल और पुनीत अग्रवाल सहित कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
Advertisement