महराजगंज में भारत सरकार के सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन (आईएएस) ने शुक्रवार को पनियरा विधानसभा क्षेत्र के परतावल विकास खंड का दौरा किया। उन्होंने मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई के लिए निर्धारित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, जैन ने सुनवाई प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की सुनवाई पूरी तरह से पारदर्शी, निष्पक्ष और शुचितापूर्ण तरीके से सुनिश्चित की जाए। प्रेक्षक ने सुनवाई स्थल पर मौजूद मतदाताओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं व अनुभवों को जाना। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। साथ ही, हेल्प डेस्क के माध्यम से प्रत्येक आवेदक को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाए। इसके बाद, विशेष रोल प्रेक्षक ने जनपद में एसआईआर के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने प्राप्त शिकायतों, उन पर की गई कार्रवाई और लंबित मामलों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली। जैन ने सभी प्रकरणों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विशेष रोल प्रेक्षक ने मतदाता सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया: परतावल में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए – Partawal(Maharajganj) News